मुख्यमंत्री योगी : उत्तराखंड में योगी की ताबड़तोड़ जनसभाएं,बीजेपी को उत्तराखंड से 5 कमल चाहिए- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी : उत्तराखंड में योगी की ताबड़तोड़ जनसभाएं,बीजेपी को उत्तराखंड से 5 कमल चाहिए- सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर गढ़वाल के बाद चुनाव प्रचार को धार देने पहुंची रुड़की पहुंचे। इसके बाद वह देहरादून में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में उनकी जनसभा होगी। इससे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में हुई चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे अपनी जन्म भूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करना का मौका मिला है।

यहां का संवाद मेरे लिए आत्म साक्षात्कार होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड में घुसे। सीएम योगी ने कहा कि एक विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने वाला संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया है।

भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए: सीएम योगी
कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था। कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के दिए हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।

और पढ़े  पीएम मोदी बर्थडे: 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ से बने घाट का किया लोकार्पण
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…