आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को सीएम योगी ने अयोध्या आने का निमंत्रण दिया, मुलाकात में कई मुद्दों पर बात
प्रयागराज में पिछले चार दिनों तक चली आरएसएस की बैठक के बाद गुरुवार को सीएम योगी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब एक घंटे तक संघ प्रमुख से मुलाकात की
प्रयागराज में पिछले चार दिनों तक चली आरएसएस की बैठक के बाद गुरुवार को सीएम योगी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब एक घंटे तक संघ प्रमुख से मुलाकात की। इस दौरान भागवत को भी दीपावली के मौके पर अयोध्या आने का निमंत्रण दिया। संघ सूत्रों के अनुसार भागवत ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मोहन भागवत दिवाली के मौके पर अयोध्या में होने वाले दीपदान कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार योगी और भागवत के बीच कई अहम मुद्दों पर भी बात हुई है। धर्मांतरण, जनसंख्या संतुलन और चुनाव को लेकर बात हुई। आरएसएस की बैठक में भी धर्मांतरण और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई थी। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सभी को स्वीकार्य पॉलिसी बनाने की बात आरएसएस की बैठक में हुई है। कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई है।
गौरतलब है कि आरएसएस की बैठक के समापन पर बुधवार को ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने अपने संबोधन में भी धर्मांतरण और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बात कही थी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण की वजह से हिंदू आबादी कम हुई है।
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संघ प्रमुख मोहन भागवत से बृहस्पतिवार को प्रयागराज की धरती पर तीसरी बार मुलाकात हुई। इसके पूर्व 2019 में लगे कुंभ के दौरान भी मुख्यमंत्री रहते हुए योगी संघ विचार परिवार की मुखिया से मिलने के लिए प्रयागराज में आए थे।
उधर कोरोना के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नवंबर 2020 में हुई अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश की बैठक में भी शिरकत करने के लिए आए मोहन भागवत से मिलने के लिए योगी गोहानिया पहुंचे थे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एक बार फिर से भागवत से मिलने के लिए योगी गौहनिया पहुंचे

और पढ़े  UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…