बागेश्वर में मुख्यमंत्री: एथलीटों से मिले, सरयू नदी किनारे बैठे, बागनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज सुबह सरयू नदी के किनारे पहुंचकर वहां चल रहे अलग-अलग विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग जन कल्याणकारी योजनाओं पर उनका फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि इस जगह का प्राचीन काल से ही विशेष महत्व रहा है। यहां से सरयू नदी बहती है। पिंडारी ग्लेशियर है। यहां आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।  सीएम ने कहा कि हम इस जगह का विकास करेंगे और इसके लिए एक मास्टर प्लान बनाएंगे। यह कीवी और मछली पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, और यहां की महिलाएं भी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। मैंने इस बारे में सभी विभागों के साथ बैठकें की हैं, और हम तेजी से काम करेंगे।

 

रविवार को सुबह सीएम युवा एथलीटों और बच्चों से मिला। नडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों से संवाद किया और नगर भ्रमण के दौरान लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने बैडमिंटन में हाथ आजमाएं खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और जलाभिषेक कर भगवान शिव से खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर बाजार में जलेबी का स्वाद चखा। जलेबी विक्रेताओं से संवाद किया। दोपहर में सीएम धामी कपकोट के केदारेश्वर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार पहुंचे CM धामी, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love