मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 1313 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह,जिलाधिकारी ने ओ सी एफ रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 1313 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह,जिलाधिकारी ने ओ सी एफ रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं.

रिपोर्टर -साजिद खान

योजना के अंतर्गत मेगा इवेंट, 1313 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

जिलाधिकारी ने ओ सी एफ रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, सम्बंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण किये जाने हेतु किया निर्देशित

शाहजहांपुर।

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत दिनांक 13 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु ओ०सी०एफ० रामलीला मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत पुनः वित्तीय वर्ष 2022-23 में अतिरिक्त नवीन 1313 जोड़ो को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को पूरी भव्यता के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी अपात्र जोड़ा कार्यक्रम में प्रतिभाग न करंे। यदि कोई भी शिकायत पायी जाती है तो सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा। उन्होंने कहा कि मेगा इवेंट के रूप में कार्यक्रम का पूरी भव्यता के साथ आयोजित कराया जाये। कार्यक्रम में शासन द्वारा निर्धारित सभी एस0ओ0पी0 का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियो को सभी तैयारियां समय से पूर्ण किये जाने हेतु भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान को समतल करने, साफ सफाई तथा मैदान के गढ्ढे भरवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत पुनः वित्तीय वर्ष 2022-23 में अतिरिक्त नवीन 1313 जोड़ों का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष धनराशि रू0 669.63 लाख का धनावंटन जनपद स्तर पर उपलब्ध है, जिसको माह मार्च 2023 तक व्यय कर आवेदको को लाभान्वित कराया जाना है।

और पढ़े  लापरवाही: 'बच्चे की किडनी खराब हो गई, डायलिसिस जरूरी', पिता ने दूसरे अस्पताल में कराई जांच, नॉर्मल आई रिपोर्ट

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, पीडी डीआरडी अवधेश राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…

    वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल

    मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रयागराज की ओर…