Chief Minister-500 रुपये में मिलेगा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर,ऐसा वादा किया है मुख्यमंत्री गहलोत ने.

Chief Minister-500 रुपये में मिलेगा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर,ऐसा वादा किया है मुख्यमंत्री गहलोत ने.

अलवर जिले के मालाखेड़ा में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की कि हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को एक हजार 50 रुपये का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे। सिलेंडर अप्रैल से राज्य में मिलेगा। अगले महीने हम बजट पेश करेंगे, उसमें रसोई से महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट बांटने की योजना लाएंगे।

उन्होंने कहा, पहले इनकम टैक्स, ईडी से लोग डरते थे, अब ये खुद डरे हुए हैं। देश में लोकतंत्र की जड़ें कमजोर हो गई हैं। राहुल गांधी एक मकसद लेकर चले हैं। आजादी के बाद यह पहली भारत जोड़ो यात्रा है। पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। ERCP को हम किसी भी हालत में बंद नहीं करेंगे। इसे राष्ट्रीय योजना का दर्ज दिलाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सीएम गहलोत ने कहा, राजस्थान का आगामी बजट युवाओं को समर्पित होगा।

और पढ़े  अमेरिका मध्यावधि चुनाव: 50% लोगों को ट्रंप की पार्टी पर नतीजों में हेरफेर का शक, रामास्वामी भी विवादों में
  • Related Posts

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…

    दिल्ली में राहुल गांधी की जन सुनवाई: कहा- सीईसी के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा विपक्ष, ऊपर से हो रही वोट चोरी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान…