छत्तीसगढ़ / सुकमा : नक्सलियों के हमले में डीआरजी के 3 अफसर हुए शहीद,2 जवान हुए घायल।Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ / सुकमा : नक्सलियों के हमले में डीआरजी के 3 अफसर हुए शहीद,2 जवान हुए घायल।

रिपोर्टर -मेघा तिवारी

सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के तीन अधिकारी शहीद हो गए। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग होने की खबर है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के तीन अधिकारी शहीद हो गए हैं। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं।
डीआरजी की पार्टी नक़्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान जगरगुंडा व कुन्देड़ के मध्य पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में डीआरजी के 3 जवानों के शहीद होने और 2 जवानों के जख्मी होने की खबर है।

और पढ़े  तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब
  • Related Posts

    डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप…

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…