छत्तीसगढ़:-किसानों को मुआवजा नहीं, आज रेल कॉरिडोर का काम रोकेंगे प्रभावित किसान

Spread the love

छत्तीसगढ़:-किसानों को मुआवजा नहीं, आज रेल कॉरिडोर का काम रोकेंगे प्रभावित किसान

कोरबा-

किसानों को जमीन और पेड़ों का मुआवजा दिए बिना ग्राम मड़वाढोढा और पुरैना के पास गेवरा-पेंड्रा रोड रेल कॉरिडोर निर्माण का काम चल रहा है। इसके विरोध में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित मड़वाढोढा, पुरैना और ढुरैना गांवों के किसान 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में पुरैना के पास रेल कॉरिडोर का काम रोककर मुआवजा की मांग करेंगे। इस संबंध में एक ज्ञापन कटघोरा एसडीएम के साथ जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर और सचिव प्रशांत झा ने बताया कि रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन और उस पर खड़े पेड़ों के मुआवजा के लिए प्रभावित किसान वर्षों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज तक प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की है। इससे ग्रामीणों की इस आशंका को बल मिलता है कि रेल कॉरिडोर का निर्माण के बाद उनकी कभी कहीं सुनवाई नहीं होगी। इसलिए रेल कॉरिडोर निर्माण स्थल पर छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा कोयला ढुलाई को आसान बनाने के लिए गेवरा-पेंड्रा रोड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। किसान सभा नेताओं ने कहा है कि अधिग्रहित जमीन के मुआवजा प्रकरणों के निराकरण तक संबंधित जमीन पर निर्माण कार्य रोक जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शिवरतन सिंह कंवर, मोहपाल सिंह, अजित सिंह, जगदीश कंवर, भैया राम बिंझवार, प्रभु दयाल, राजेश कंवर, भुवन सिंह, निरतु आदि शामिल थे।

और पढ़े  बांग्लादेश नरसंहार दिवस- PM तारिक रहमान बोले- 1971 हत्याकांड था सुनियोजित कत्लेआम, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *