चारधाम यात्रा: बदरी-केदार में VIP अतिथियों के दर्शन के लिए शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले वर्ष होगी लागू

चारधाम धाम यात्रा के दूसरे चरण में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन के लिए बीकेटीसी ने फिलहाल शुल्क व्यवस्था को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसकी गाइडलाइन बनाकर अगले वर्ष से इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है।

बीकेटीसी की ओर से प्रोटोकॉल के अधीन आने वाले वीआईपी यात्रियों को प्राथमिक दर्शन कराए जाते हैं। इस बार यात्रा की शुरुआत से धामों में वीआईपी अतिथियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण बीकेटीसी ने 1100 रुपये प्रति यात्री शुल्क की व्यवस्था की थी। इसके पीछे मंदिर समिति का मकसद सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन को प्राथमिकता देना था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर सामान्य श्रद्धालुओं की मुख्य द्वार से दर्शन के लिए गए और कुछ ही मिनट में मंदिर के गर्भगृह से दर्शन कर बाहर आए। बीकेटीसी को वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन व्यवस्था से अब तक बदरीनाथ धाम में 1,63,11,900 रुपये व केदारनाथ धाम में 67,37,500 रुपये की आय प्राप्त हुई है।
वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन के लिए शुल्क व्यवस्था को दूसरे चरण की यात्रा में स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गाइडलाइन बनाकर और पारदर्शी तरीके से व्यवस्था को लागू किया जाएगा। मंदिर समिति की प्राथमिकता सामान्य श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करना है।
– हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बीकेटीसी
और पढ़े  देहरादून -BJP की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…