चारधाम यात्रा: चारधाम यात्रा का 30 अप्रैल से होगा आगाज, भंडारा करने के लिए संस्थाओं को नगर निगम से लेनी होगी अनुमति

 

30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए नगर निगम प्रशासन विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को भंडारे की अनुमति दे रहा है। चारधाम यात्रा में भंडारा संचालन के लिए नगर निगम से संपर्क कर सकते हैं।

नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने बताया कि बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। उनकी सुविधा के लिए निशुल्क सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन के लिए भंडारे का आयोजन आवश्यकता है। मानव कल्याण के लिए तत्पर रहने वाले विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों की ओर से बीते वर्षों में भंडारा, जलपान आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं।

नगर आयुक्त ने कहा कि इच्छुक संस्थाओं और व्यक्तियों से अनुरोध है कि जो भी व्यक्ति और संस्था इस वर्ष चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप, आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश और विभिन्न पार्किंग स्थल आदि में 27 अप्रैल से 30 जून तक निशुल्क भंडारा करने के इच्छुक हैं वे सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत के मोबाइल नंबर 7017679591, विनोद पुरोहित, अवर अभियंता मोबाइल नंबर 8923163390 से संपर्क कर सकते हैं।

इसके लिए ट्रांजिट कैंप, आईएसबीटी परिसर, विभिन्न पार्किंग स्थलों में भंडारे के लिए टेंट, बैरिकेडिंग, पेयजल व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था और भोजन वितरण में सहयोग करने के लिए वॉलेंटियर की व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…