चैंपियन दिव्या देशमुख: विश्व महिला शतरंज चैंपियन दिव्या नागपुर लौटीं, परिवार और कोच को दिया जीत का श्रेय

Spread the love

 

फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 चैंपियन दिव्या देशमुख बुधवार को अपने गृह नगर नागपुर लौटीं। नागपुर लौटने पर उन्होंने अपनी बड़ी जीत का श्रेय अपने परिवार और पहले कोच राहुल जोशी को दिया।

World women chess champion Divya returned to Nagpur credited family and coach for victory

नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके परिवार के साथ-साथ प्रशंसक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। महाराष्ट्र शतरंज संघ के अध्यक्ष परिणय फुके भी इस मौके पर मौजूद रहे।

खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं दिव्या
19 वर्षीय दिव्या ने सोमवार को महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। वह यह खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने जॉर्जिया के बटुमी शहर में खेले गए ऑल-इंडियन फाइनल में अनुभवि कोनेरू हम्पी को टाई-ब्रेकर मुकाबले में हराया।

मुझे यह स्नेह पाकर बहुत खुशी हुई
दिव्या देशमुख ने नागपुर पहुंचने पर कहा कि मुझे यह स्नेह पाकर बहुत खुशी हुई। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि इतनी भीड़ मेरा स्वागत करने के लिए यहां इक्ट्ठा हुई है। मैं बहुत खुश हूं।

 

दो अगस्त को सीएम फडणवीस और केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे सम्मानित 
किशोरावस्था की चैंपियन दिव्या ने कहा कि ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट में भाग लेने से पहले वह कुछ दिन आराम करेंगी। दिव्या को दो अगस्त को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री व नागपुर सांसद नितिन गडकरी सम्मानित करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  Modi: 'BJP की डबल इंजन सरकार, असम के तेज विकास के लिए काम कर रही', गुवाहाटी में बोले PM मोदी
  • Related Posts

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच भारत में लागू हुआ ECA,तेल और गैस कंपनियों को डेटा साझा करने का आदेश

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल और गैस के वैश्विक संकट के चलते सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-3 को लागू कर दिया है।…


    Spread the love