चैत्र नवरात्र: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 9 नन्हीं कन्याओं के धोए पैर, कराया भोजन |

चैत्र नवरात्र: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 9 नन्हीं कन्याओं के धोए पैर, कराया भोजन |

चैत्र नवरात्र के समापन पर आज पूरे देश में धूमधाम से राम नवमी मनाई गई। इस अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी योगी आदित्यानाथ ने बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से नवमी पूजन किया। फिर कन्याओं की पूजा भी की।
सीएम योगी ने मंदिर में करीब एक घंटे तक पूजा की और कन्याओं के पैर धोए व बटुक भैरवों की भी पूजा की। कन्या पूजन भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ।

पूजा-हवन के बाद मुख्यमंत्री ने कन्याओं को खुद अपने हाथ से भोजन कराया। पूजन आदि से पहले योगी आदित्यनाथ ने कुछ समय मठ में आने वाले लोगों के साथ गुजारा फिर मठ स्थित शक्ति पीठ पहुंचकर हवन-पूजन किया।
<strong>चैत्र नवरात्र: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 9 नन्हीं कन्याओं के धोए पैर, कराया भोजन |</strong>
सीएम योगी ने मठ के पूजन कक्ष में मौजूद अन्य कन्याओं को भी खुद से भोजन कराया। इसके बाद उन्हें दक्षिणा देकर उनकी विधि पूर्वक विदाई की।

वह दोनों नवरात्रों पर कन्या पूजन करते हैं। यह प्रक्रिया तब से चल रही है जब वह सीएम नहीं थे।

कन्याओं की विदाई के साथ ही गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर के हाथों होने वाली नवमी की पूजा संपन्न हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्याओं के पूजन अर्चन के बाद उन्हें अपने हाथों से भोजन भी करवाया। वर्ष के दोनों नवरात्रों में सीएम योगी ऐसे ही कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन करवाते हैं।

और पढ़े  UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…