अयोध्या- कांग्रेस स्थापना दिवस पर अयोध्या में समारोह, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Spread the love

खिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन सहित जिले के सभी ब्लॉकों में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने की और संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने किया। डॉ. खत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि आज़ादी, संविधान और लोकतंत्र की विचारधारा की वाहक रही है। जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने वर्तमान सरकार पर संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया।
इस दौरान संगठन में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय, महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कनौजिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  CM योगी ने PRD जवानों के लिए शुरू की कैशलेस चिकित्सा योजना, 600 रुपये होगा ड्यूटी भत्ता
  • Related Posts

    3.53 लाख रसोइयों को CM योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाने के साथ अब कैशलेस इलाज की भी सुविधा

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में पीएम पोषण के तहत परिषदीय व एडेड स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। राजधानी…


    Spread the love

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर, गांव लौट रहे तीनों

    Spread the love

    Spread the loveहमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार…


    Spread the love