अयोध्या: रामनगरी में मकर संक्रांति की धूम- रामलला को लगा खिचड़ी का भोग, नहीं हुआ श्रद्धालुओं का उत्साह कम

Spread the love

 

 

कर संक्रांति के पावन पर्व पर अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। राम मंदिर में भगवान रामलला को विधि-विधान से खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए विशेष पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई।

भोर से ही सरयू घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। आस्था की डुबकी लगाने के बाद भक्त रामलला के दर्शन के लिए मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव कम नहीं हुआ।

 

श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति पर तिल, गुड़ और अन्न का दान कर पुण्य अर्जित किया। प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मठ-मंदिरों में मकर संक्रांति के अवसर पर विराजमान भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी के भोग के साथ रामनगरी में श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।


Spread the love
और पढ़े  तीन तलाक व एसिड पीड़िताओं के आंसू पोछेगी योगी सरकार, घर और इलाज की उठाएगी जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर के दान में गबन पर सियासत: ‘पहले जमीन घोटाला, अब चढ़ावे में चोरी’, गोपनीय ढंग से गड़बड़ी की जांच

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर की दान राशि में कथित गड़बड़ी और गबन के आरोपों को लेकर चर्चा लगातार तेज है, लेकिन इस पूरे मामले पर ट्रस्ट के शीर्ष ट्रस्टी अब…


    Spread the love

    ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया

    Spread the love

    Spread the love यूपी के शाहजहांपुर में बच्चों से बलात्कार के प्रयास के आरोपी के एनकाउंटर के मामले में ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया है। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों…


    Spread the love