CBI ने किया 7 साल बाद पूर्व न्यायाधीश की बेटी को गिरफ्तार,2015 में हुई थी हत्या|

राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज और वकील सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज की बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी को बुधवार को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, चंडीगढ़ की अदालत में पेश किया गया और उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान कल्याणी सिंह के रूप में हुई है। आरोपी एक कॉलेज में प्रोफेसर भी है।

2016 में सीबीआई ने दर्ज की थी प्राथमिकी
सीबीआई ने 13 अप्रैल 2016 को चंडीगढ़ प्रशासन के अनुरोध पर सिद्धू की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। दिसंबर 2021 में चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज एवं एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू के हत्यारों पर सीबीआई ने पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

सात साल पहले गोली मारकर की गई थी हत्या
20 सितंबर 2015 की रात करीब नौ बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-27 के एक पार्क में राष्ट्रीय निशानेबाज सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू का शव मिला था। सुखमनप्रीत को चार गोलियां मारी गई थीं। चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इस मामले में पुलिस विभाग ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया था। मामले में हाईकोर्ट के एक जज की बेटी की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी लेकिन फिर भी कातिलों का सुराग नहीं जुटाया जा सका था। इसके बाद केस सीबीआई को ट्रांसफर किया गया। सीबीआई भी आरोपियों को पकड़ने में फेल साबित हुई।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट- गौतम अदाणी से मिले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर