उपचुनाव मिल्कीपुर: समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मुखिया अखिलेश यादव समेत 40 महारथी मैदान संभालेंगे

 

अयोध्या की बहुचर्चित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें अखिलेश यादव समेत 40 नेता मिल्कीपुर का चुनाव मैदान संभालेंगे। यहां सपा और भाजपा में सीधी टक्कर है।

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के सामने पासी जाति के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है। यह अवधेश के खिलाफ कोई पहला प्रयोग नहीं है।

पासी फैक्टर से नहीं मिली सफलता

मिल्कीपुर उपचुनाव में पासी कार्ड से भाजपा उत्साहित जरूर है, लेकिन अवधेश प्रसाद के खिलाफ अन्य दलों का यह कोई पहला प्रयोग नहीं है। वर्ष 1985 से सोहावल व मिल्कीपुर में हुए विधानसभा चुनावों में आठ बार भाजपा व अन्य विपक्षी दलों ने अवधेश प्रसाद के खिलाफ पासी फैक्टर ही अपनाया लेकिन सफलता नहीं मिली।

उपचुनाव मिल्कीपुर: समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मुखिया अखिलेश यादव समेत 40 महारथी मैदान संभालेंगे

आठ बार प्रमुख दलों की चाल नाकामयाब

सपा सांसद अवधेश प्रसाद 1974 से अब तक 13 विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें उन्हें नौ बार सफलता मिली है। सात बार वह जिले की सोहावल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं, जबकि तीन चुनाव वह मिल्कीपुर सीट से लड़े हैं, जिसमें दो बार उन्हें जीत मिली है। पिछले इन सभी चुनावों पर नजर डालें तो लगभग हर बार प्रमुख दलों ने उनके सामने पासी समाज के ही उम्मीदवार को उतारा है। इसमें आठ बार उन्होंने प्रमुख दलों की चाल नाकामयाब की है।

और पढ़े  UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…