तूकईथड़ मेन रोड से तूकईथड़ गांव पुरानी बस्ती जाने वाला 1 किलोमीटर रास्ता बदहाल हो गया है कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं बारिश का पानी गड्ढों में जमा हो रहा है इस रोड से गांव के स्कूल के बच्चे आना-जाना करते हैं बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है कीचड़ से होते हुए बच्चों को स्कूल में जाना पड़ रहा है वहीं महिलाओं को भी रोड से काफी परेशानी हो रही है बाइक गड्ढों से जाती है तो राहगीरों पर कीचड़ उड़ता है जिससे विवाद की स्थिति बनती है कई बाइक चालक गड्ढों के कारण गिर चुके जिन्हें चोटे भी आई है ज्यादातर परेशानी इसलिए बच्चों को पैदल चलने में हो रही है ग्रामीणों ने बताया कि 20 साल से यह रोड खराब है इस पर बहुत सारे गड्ढे हो गए हैं जनप्रतिनिधियों कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन आज तक आश्वासन ही मिला जिससे कि ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है पंचायत में शिकायत की तो कहते हैं पीडब्ल्यूडी विभाग का है पूर्व सांसद नंदकुमार सिह चौहान वर्तमान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ओर पूर्व विधायक वर्तमान विधायक जैसे बड़े बड़े राजनेताओं से भी कई बार रोड एवं पानी के निकास के लिए नाली निर्माण के लिए मांग की है
लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं है ग्रामीणों ने रोड बनाने की मांग की है वर्तमान विधायक सुमित्रा कासदेकर ने तुकईथड़ में हुई बैठक में 15 दिन में कार्य पूरा करवाने की कसम तक खाई लेकिन 6 महीने बाद भी विधायक महोदय के शायद 15 दिन पूरे नहीं हुए उसके बाद भी ग्रामीण जनप्रतिनिधि नेताओं और पीडब्ल्यूडी विभाग एवं जिला प्रशासन राज्य शासन से रोड बनवाने की मांग कर रहे हैं








