सीएम योगी के निर्देश पर अवैध टैक्सी स्टैंड पर चला बुलडोजर, बड़ी पार्किंग बनाने की योजना

सीएम योगी के निर्देश पर अवैध टैक्सी स्टैंड पर चला बुलडोजर, बड़ी पार्किंग बनाने की योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरूवार को अवैध टैक्सी स्टैंडों को लेकर दिए गए फरमान पर अमल शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह ही डीएम नितिश कुमार खुद बुलडोजर और अफसरों को लेकर निकले। सबसे पहले प्रशासन की गाज जिला कारागार के पीछे स्थित अवैध टैक्सी स्टैंड पर गिरी। बुलडोजर के जरिए अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाया जा रहा है। डीएम ने बताया कि यहां नगर निगम द्वारा एक बड़ा पार्किंग स्थल बनाए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां काफी जगह है और करीब चार से पांच सौ गाड़ियों का पार्किंग स्थल बनाया जा सकता है। डीएम ने बताया कि सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। जहां अतिक्रमण हैं उन्हें भी चिन्हित कर हटाया जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सभी जिलों के डीएम एसपी को निर्देशित किया था कि 48 घंटे के अंदर अवैध टैक्सी स्टैंड और राजमार्गों पर खड़े होने वाले बड़े वाहन हट जाने चाहिए।

और पढ़े  अयोध्या- मिल्कीपुर में नन्हीं प्रतिभाओं ने कलाकृतियों में भरे कल्पना के रंग
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…