हरिद्वार- बहादराबाद में UP सिंचाई विभाग की भूमि पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Spread the love

 

रिद्वार में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन का अभियान और तेज हो गया है। यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर फैले अवैध कब्जों के खिलाफ शुक्रवार की सुबह बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें करीब एक से डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि धामी सरकार के निर्देशों पर जिले में सरकारी और सिंचाई विभाग की जमीन से अवैध कब्जे किसी भी हाल में नहीं रहने दिए जाएंगे।

 

मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस देकर चेताया जाता है, लेकिन चेतावनी के बावजूद कब्जा न हटाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाती है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी दो टूक कहा है कि हरिद्वार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह लगातार बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा।

वहीं ,सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि लगभग एक हेक्टेयर के आसपास भूमि पर मुख्य रूप से अस्थायी अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण करने वालों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे और मुनादी (एलाउंसमेंट) के माध्यम से लगातार चेतावनी भी दी गई थी। कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया, जबकि जिन्होंने नहीं हटाया था, उनका अतिक्रमण विभाग द्वारा हटाया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पिटकुल एमडी पीसी ध्यानी की छुट्टी, जनसुनवाई में पक्ष रखने पहुंचे, HC का आदेश आते ही निकले
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love