दिल्ली: भरभराकर गिरी इमारत, एक शख्स की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

 

 

उत्तर दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। देर रात आजाद मार्केट के पास एक इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से एक शख्स की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर सूटकेस और तीरपाल की दुकानें थी। पास ही में मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा था। रात करीब 2 बजे इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। दुकान के नीचे खड़ा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

 

दिल्ली पुलिस, फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। दमकल कर्मियों ने मलबे से निकालकर 46 वर्षीय एक व्यक्ति को घायल हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया।

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के दिल्ली के आजाद मार्केट में एक तीन मंजिला इमारत ढहने से 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज शर्मा के रूप में हुई है, जो जोकि यूपी का रहने वाला था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि इमारत में कई दुकानें थीं।

और पढ़े  भारत से और ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदेगा फिलीपींस, सैन्य जरूरतों के हिसाब से बदलाव की भी मांग
  • Related Posts

    भाई दूज: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बताया भाई-बहन के रिश्ते का महत्व

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों को भाई दूज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच गहरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।…

    दिल्ली की आबोहवा ‘बहुत खराब’: जनपथ में सुबह एक्यूआई 451, प्रदूषण तो घटा था लेकिन आज एनसीआर में भी बुरा हाल

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआी) 344 से घटकर 299 पर पहुंच गया। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी भी ‘बहुत खराब’…