बुद्ध पूर्णिमा स्नान: हरिद्वार- श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, हर हर गंगे के जयघोष की गूंज

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर की पौड़ी सहित गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

 

हर हर गंगे के जयघोष से पूरा घाट क्षेत्र गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

वहीं ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की भी विशेष व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

और पढ़े  हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा: रसियाबढ़ के पास वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे की मौत, दंपती घायल
  • Related Posts

    एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    डेमाेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे इबोला वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले…

    देहरादून: बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद एसएसपी ने बदला जांच का सर्किल, जया बलूनी करेंगी 14 लाख की लूट की जांच

    पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने जांच का सर्किल बदल दिया है। अब इस पूरे मामले की जांच सिटी सर्किल के बजाय देहात…