हैवानियत: साइकिल टकराने पर मजदूर की ईंट से पीटकर निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के राहुल एंक्लेव फेस-दो कासिम विहार कॉलोनी में साइकिल का टायर टकराने को लेकर हुए विवाद के बाद मजदूर शमशाद की ईंट से वार कर हत्या कर दी। घटना स्थल पर मौजूद भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी को पकड़ लिया है। कब्जे से ईंट बरामद की हैं।

मूल रूप से गांव भोजपुर थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं में रहने वाले शमशाद (30) परिवार के साथ रहते थे। वह मजदूरी करते थे। वह काम को लेकर अपने भाई सत्तार के घर राहुल एंक्लेव कॉलोनी सोम बाजार इलायचीपुर में आए थे। सोमवार को शमशाद अपने भाई शौकत अली के साथ काम पर जा रहा था। रास्ते में साइकिल से जा रहे नाजिम निवासी चंदौसी हाल पता राहुल एनक्लेव कॉलोनी से टायर लगने पर विवाद हो गया।

शौकत अली ने पुलिस को बताया कि साइकिल का टायर लगने पर नाजिम गाली गलौज करने लगा। उनके भाई शमशाद ने गाली गलौज का विरोध किया। विरोध करने पर नाजिम ने वहां पड़ी ईंट से शमशाद के सिर पर वार करने शुरू कर दिए। इस दौरान शौकत अली ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की। ईंट लगने से शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

शौकत ने पुलिस को सूचना देकर अपने भाई को लोनी के 50 बेड सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि आरोपी नाजिम को पकड़ लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े  बड़ी वारदात: बीच रोड पर काटा युवती का गला, हालत गंभीर, एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने की वारदात
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…