बृजभूषण केस:- क्या भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें?12 गवाहों के घर पहुंचकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए बयान ।

बृजभूषण केस:- क्या भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें?12 गवाहों के घर पहुंचकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए बयान ।

महिला पहलवानों के आरोपों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस और एसआईटी रविवार की रात विश्नोहरपुर पहुंची। गोंडा जिले में नवाबगंज थाना अंतर्गत विश्नोहरपुर में यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद का पैतृक निवास है। पुलिस ने वहां 12 लोगों के बयान दर्ज किए।
इनमें सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी, परिजन, सहयोगी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। कैसरगंज सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विश्वनोहरपुर गांव में ही राजनीतिक गतिविधियां संचालित करते हैं। विवेचना कर रही एसआईटी ने पूर्व में 125 गवाहों के बयान रिकॉर्ड किये थे।

सोमवार को यह संख्या 137 पहुंच गई। यौन शोषण मामले की जांच कर रही एसआईटी ने पहले भी गोंडा जिले में लोगों के बयान रिकॉर्ड किये हैं। एसआईटी देश के साथ ही विदेशों में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान लगे आरोपों की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस विभाग के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

सांसद के एक करीबी ने भी नाम न छापने की शर्त पर दिल्ली पुलिस द्वारा विश्नोहरपुर आने की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने तो कहा कि यह बड़े स्तर की जांच है, गोंडा पुलिस का इसमें कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं है। गांव के एक व्यक्ति ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बयान लिया है। जांच टीम ने नाम-पता और मोबाइल के अलावा पहचान पत्र भी साक्ष्य संकलन के तौर पर जुटाया है।

और पढ़े  दिल्ली में फिर हादसा: मोतीनगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, 1 की मौत
  • Related Posts

    टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे: चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले-न्याय जरूर होगा

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा…

    1 अक्तूबर से नए नियम: अगले महीने की 1 तारीख से होने जा रहे हैं ये बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं

    महीने की पहली तारीख जब भी आने वाली होती है, तो इस बात कि चिंता लोगों को होती है कि अब क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग…