Breaking: उत्तराखंड- 42 से ज्यादा सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज बस शेरघड़ी के पास खाई में गिरी,2 लोगों की मौत, कई लोग घायल।

Breaking: उत्तराखंड- 42 से ज्यादा सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज बस शेरघड़ी के पास खाई में गिरी,2 लोगों की मौत, कई लोग घायल।

मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें 42 से ज्यादा लोग सवार बताए रहे हैं। पुलिस के अनुसार दो लोगों की मौत हो गई है। आईटीबीपी के जवान और पुलिस सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं। तीन लोग गंभीर घायल है। जबकि 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

और पढ़े  देहरादून: ईवीएम-वीवीपीएटी को लेकर बैठक: मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निदेश, सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करें अफसर
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…