ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट- 10वीं और 12वीं का जल्द जारी होने जा रहा है रिजल्ट, यहाँ देखे परिणाम ।

ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट- 10वीं और 12वीं का जल्द जारी होने जा रहा है रिजल्ट, यहाँ देखे परिणाम ।

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के 2 लाख से अधिक छात्रों का जल्द ही इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे घोषित होगा।
रिजल्ट की घोषित होते ही उम्मीदवार उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।

परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।

और पढ़े  उत्तराखंड: हनुमान अंश फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…