ब्रेकिंग -Helicopter Crash: सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलटों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

ब्रेकिंग -Helicopter Crash: सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलटों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पिछले साल अक्तूबर में भी तवांग क्षेत्र में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें एक पायलट की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 9.15 बजे अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन के चीता हेलीकॉप्टर के एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। बाद में पता चला कि हेलीकॉप्टर बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सेना की ओर से पायलटों की खोजबीन के लिए राहत व बचाव कार्य शुरू कर दी गई है।
<strong>ब्रेकिंग -Helicopter Crash: सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलटों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी</strong>
पिछले साल भी हुई थी दुर्घटना

पिछले साल 5 अक्तूबर को अरुणचाल प्रदेश के तवांग में एक नियमित उड़ान के दौरान सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सेना के दो पायलट घायल हो गए थे, जिनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। सेना के अधिकारी ने बताया था यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान तवांग के आग्रिम क्षेत्र जेमीथांक सर्कल के बाप टेंग कांग जलप्रपात क्षेत्र के पास न्यामजांग चू में हुई। हेलीकॉप्टर दो पायलटों के साथ सुरवा सांबा क्षेत्र से नियमित उड़ान पर आ रहा था।

और पढ़े  नेपाल बाढ़: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेपाली दूतावास, कहा- भारत हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वहां राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची फिर दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तवांग में यह पहला हेलीकॉप्टर हादसा नहीं था। 2017 में वायु सेना के Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद IAF के पांच चालक दल के सदस्य और सेना के दो अधिकारी मारे गए थे।

  • Related Posts

    एससीओ समिट 2026- भारत की बात मजबूती से रख PM मोदी बिश्केक से रवाना, 26वें शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

    एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया। वहीं, सम्मेलन में पीएम मोदी आज दुनिया को…

    बस दुष्कर्म केस: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा? दिल्ली-UP पुलिस पर भी उठाए सवाल

    दिल्ली-एनसीआर में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के साथ दिल्ली और उत्तर…