ब्रेकिंग- मेरठ में पकड़ा गया फर्जी आर्मी का जवान..

भले ही सरकार अग्निवीर भर्ती में नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर बेहतर प्रयास कर रही हो। लेकिन कुछ अपराधी किस्म के लोग नौजवानों को सपनों को पलीता लगाने से नहीं चूक रहे। मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक ने फर्ज़ी फौजी बनकर अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने के नाम पर नौजवानों के परिजिनो से लाखों रुपये हड़प लिए<strong>ब्रेकिंग- मेरठ में पकड़ा गया फर्जी आर्मी का जवान..</strong> जब मामला मेरठ की सदर पुलिस के संज्ञान में आया तो ठगी करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोकाने वाली बात सामने आई पकड़ा गया युवक आर्मी का जवान था ही नही वो तो आर्मी की ड्रेस पहनकर अग्निवीर सेना में भर्ती की लिखित परीक्षा में पास कराने पर ठगी करता था और अब तक लोगों से भर्ती के नाम पर दस लाख रुपये तक की ठगी कर चुका है। इतना ही नही पकड़ा गया फर्ज़ी फौजी इतना शातिर किस्म का है की अग्निवीर परीक्षा में भर्ती करने आए नौजवानों को परिजनों को यकीन दिलाने के लिए अपराधी ने सिक्स डोगरा रेजिमेंट का फर्ज़ी आईकार्ड, फर्ज़ी कैंटीन कार्ड फर्जी ऑफर लेटर तक बनवा रखे थे। साथ ही आर्मी की ड्रेस पहनकर अलग अलग जगहों के फोटोशूट किये हुए थे जिसे देखकर हर कोई उसके जाल में फस जाता था वही पकड़े हुए फर्जी फौजी ने बताया कि वह उसका नाम असली नाम अभिषेक शर्मा है जोकि मोदीनगर का निवासी है जिसका आर्मी से कोई लेना देना नही है लेकिन उसके कुछ रिश्तेदार सेना के जवान है जिनके जरिये जानकारी जुटाकर वो फर्ज़ी आर्मी का जवान बनकर लोगो से ठगी करता था। वहीं सदर पुलिस के साथ साथ सेना की सुरक्षा में सेंध को लेकर आर्मी इंटलीजेंस ने भी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।

और पढ़े  एयर शो: पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे, बंद होंगे रास्ते, एसपीजी ने नमो घाट पर डाला डेरा
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…