ब्रेकिंग: पैसे लेकर राम लला के दर्शन पर नाराज हुए चंपत राय, चंपत राय ने किया स्वीकार, दो हजार रूपए देकर विदेशी राम भक्त ने किया राम लला का दर्शन

ब्रेकिंग: पैसे लेकर राम लला के दर्शन पर नाराज हुए चंपत राय, चंपत राय ने किया स्वीकार, दो हजार रूपए देकर विदेशी राम भक्त ने किया राम लला का दर्शन

अयोध्या।
राम लला के दर्शन में खेल पर नाराज हुए चंपत राय, लोगों से की अपील सुगम दर्शन व वीआइपी दर्शन से लोग बचे,

अयोध्या में शुरू हो गया है दर्शन के लिए गैर कानूनी काम, पुलिस प्रशासन करे कार्रवाई,

चंपत राय का बयान, सुगम दर्शन व वीआईपी दर्शन दोनों प्रकार के दर्शनों से लोग अपने आप को बचाएं, सुगम दर्शन वीआईपी दर्शन के नाम पर अयोध्या में अनेक लोगों ने कुछ गैर कानूनी काम करने शुरू कर दिए हैं,

चंपत राय ने स्वीकार किया, एक मेरे जानने वाला विदेश का नागरिक 2 हजार रुपए देकर राम लला का किया दर्शन, अयोध्या में किसी भी मंदिर में कभी भी पैसा लेकर दर्शन करने की कोई परंपरा नहीं रही है, भारत और भारत के बाहर रहने वाले श्रद्धालुओं से निवेदन है, सामान्य जन के रूप में रामलला दर्शन करने की योजना बनाएं, 1 घंटे में प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार तक बहुत सहजता से भगवान के दर्शन होंगे।

अयोध्या में भीड़ को देखते हुए दर्शन के नाम पर पैसे वसूलने का खेल शुरू हुआ था जिसमें एसएसपी राज करण नैय्यर ने एक सिपाही उपेंद्र नाथ को निलंबित किया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है, उपेंद्र नाथ को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है और बिना सूचना के मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी है,

और पढ़े  सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती,मुख्तार के बेटे ने दी जानकारी,जानें..
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…