बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रप्रेम को हमेशा याद रखा जाएगा, वायुसेना ने नामांश स्याल को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

क दिन पहले दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के तेजस विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले विंग कमांडर नामांश स्याल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। भारतीय वायुसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- विंग कमांडर नामांश स्याल के निधन से वह बेहद व्यथित है। दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी जान चली गई। वह एक बेहतरीन लड़ाकू पायलट थे, जिनकी पहचान अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए होती थी।

 

नामांश ने पूरी निष्ठा और उत्कृष्ट कौशल के साथ की देश की सेवा
वायुसेना के अनुसार, विंग कमांडर स्याल ने हमेशा पूरी निष्ठा और उत्कृष्ट कौशल के साथ देश की सेवा की। उनके व्यवहार में गरिमा थी और उनके साथ काम करने वाले उन्हें बेहद सम्मान की नजर से देखते थे। दुबई में हुए उनके अंतिम सम्मान समारोह में यूएई के अधिकारी, भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि, उनके साथी पायलट, मित्र और कई अन्य लोग मौजूद रहे। हर चेहरे पर शोक था, लेकिन गर्व भी, क्योंकि उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में लगाया।

 

विंग कमांडर की बहादुरी, समर्पण को हमेशा याद रखा जाए- वायुसेना
भारतीय वायुसेना ने कहा कि इस कठिन समय में वह उनके परिवार के साथ खड़ी है। वायुसेना ने वादा किया है कि विंग कमांडर स्याल की बहादुरी, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रेम को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जाना एक बड़ी क्षति है, मगर उनका योगदान और उनका साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

और पढ़े  BSNL Offer: सिर्फ ₹1 में कनेक्शन, 365 नहीं 412 दिन तक चलेगा रिचार्ज, जानें..

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान पर होगी सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई’,अमेरिका की ईरान के सहयोगियों को चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त आर्थिक कार्रवाई की धमकी दी। उन्होंने कहा कि ईरान को अमेरिका के साथ समझौता करने…


    Spread the love

    आंदोलन खत्म: झारखंड सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम, जांच नहीं हुई तो फिर रांची में जुटेंगे छात्र

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ कई दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म…


    Spread the love