India vs Pakistan Match- स्टेडियम पहुंचीं दोनों टीमें, कुछ ही देर में होगा टॉस,आठ बजे से होगा मैच

Spread the love

 

 

भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में एशिया कप के सुपर चार चरण का मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को ग्रुप चरण में एकतरफा अंदाज में हराया था और सूर्यकुमार की अगुआई वाली टीम एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाना चाहेगी।

 

 

दोनों टीमें स्टेडियम पहुंचीं

भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में सुपर चार चरण के मुकाबले के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंच गई हैं। दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7.30 बजे होगा।

 

 

एक और प्रभावशाली जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

रविवार हमेशा सबसे आरामदायक दिन नहीं होता है और पिछले मैच में भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार भी इस बात की पुष्टि करते हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें जब आमने-सामने होती हैं तो उनके खिलाड़ियों के बीच तनाव बना रहता है, लेकिन इस बार यह नए स्तर पर पहुंच गया है। विवाद के बीच जब भारतीय टीम पाकिस्तान का सामना करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपनी स्पिन तिकड़ी के दम पर अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के के खिलाफ एक और प्रभावशाली जीत दर्ज करना होगा।


Spread the love
और पढ़े  आईपीएल 2026- आरसीबी ने 6 विकेट से हैदराबाद को हराया, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक
  • Related Posts

    आईपीएल 2026- हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट

    Spread the love

    Spread the loveहैदराबाद ने जीता मुकाबला हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता…


    Spread the love

    आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- आरसीबी ने छह विकेट से हैदराबाद को हराया

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी ने छह विकेट से जीता मुकाबला विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद…


    Spread the love