केदारनाथ धाम- धाम में बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर बीकेटीसी सख्त, जिला प्रशासन को लिखा पत्र

 

दरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ धाम में बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद है।

धाम में बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करना परंपराओं के विपरीत है। पौराणिक मान्यताओं व परंपराओं के अनुसार शीतकाल में कपाट बंद के दौरान छह माह धामों में देव पूजा का विधान है। तीर्थ पुरोहितों की भावना के अनुरूप धाम के शीतकाल से संबंधित वीडियो व फोटो पोस्ट नहीं होने चाहिए।

वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित व श्री केदार सभा पदाधिकारी संतोष त्रिवेदी ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर केदारनाथ में हुई बर्फबारी का वीडियो प्रसारित होने पर आपत्ति दर्ज करते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है। इस पर जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने जांच के आदेश दिए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष ने भी इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।

और पढ़े  उत्तराखंड SIR: आपके वोट पर हुई फर्जी आपत्ति तो दर्ज करा सकते हैं प्राथमिकी, आयोग ने खोला विकल्प
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…