संपत्तियों को ध्वस्त करने में भाजपा कर रही सत्ता की ताकत का दुरुपयोग: अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर असंवैधानिक तरीके से संपत्तियों को ध्वस्त करने में सत्ता की ताकत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। मंगलवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाय असंवैधानिक तरीके से संपत्तियों को ध्वस्त करने में कर रही है।
अखिलेश ने कहा कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैर कानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए। समाजवादी पार्टी जनहित में आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मातृ संगठन आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का एजेण्डा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाय वैमनस्य बढ़ा है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है, बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं, जनसामान्य को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है और जनता को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है।
सपा प्रमुख यादव ने दावा किया कि भाजपा सरकार के दो ही काम हैं, एक जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाना और दूसरा नफरत तथा अफवाहों के सहारे समाज को बांटना। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में समाज का हर वर्ग कराह रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी गई है। राज्य की जनता भीषण गर्मी से बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि करने लगी है

और पढ़े  UP में देर रात 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, मुरादाबाद औरअलीगढ़ में नए आयुक्तों को दायित्व

Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *