BJP: 22 सितंबर से BJP का GST बचत महोत्सव, सांसद अपने क्षेत्र के बाजारों में करेंगे पैदल मार्च

 

भारत में जीएसटी सुधारों के समर्थन में भाजपा ने अभियान चलाने की तैयारी की है। भाजपा 22 सितंबर से जीएसटी बचत महोत्सव शुरू करने जा रही है। 29 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर भाजपा सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाजारों में पैदल मार्च करेंगे।

भाजपा के इस अभियान के पीछे का उद्देश्य व्यापारियों, दुकानदारों और आम जनता से सीधे जुड़ना, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना और इस बात पर जोर देना है कि इसने अर्थव्यवस्था में बचत और पारदर्शिता में कैसे योगदान दिया है। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान में विभिन्न राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की बड़े पैमाने पर भागीदारी की उम्मीद है।
स्थानीय बाजारों में पदयात्राएं करके, भाजपा अपनी जमीनी पहुंच को मजबूत करने और छोटे व्यवसाय मालिकों से जुड़ने की योजना बना रही है, ताकि व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियों पर प्रकाश डाला जा सके।

22 सितंबर से अमल में आने वाली जीएसटी में मुख्य रूप से सिर्फ 5 और 18 फीसदी की दो दरें ही होंगी। लग्जरी और विलासितापूर्ण वाली वस्तुओं पर अलग से 40 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। नए बदलावों के अनुसार तंबाकू और संबंधित उत्पाद 28 फीसदी से अधिक उपकर की श्रेणी में बने रहेंगे। वर्तमान में वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) 5, 12, 18 और 28 फीसदी के चार स्लैब के तहत लगाया जाता है। सरकार ने निर्देश दिया है कि नई दरें लागू होने के बाद व्यापार और उद्योग जगत इसका पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाए।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट अनुसूचियां जारी करके सरकार ने विभिन्न वस्तुओं पर लागू दरों पर स्थिति साफ की है। सरकार के निर्देशों के अनुसार व्यवसायों को अपने सिस्टम को तुरंत अपडेट करना होगा और आपूर्ति शृंखलाओं में नई दरों के आधार पर मूल्य निर्धारण करना होगा। जीएसटी परिषद की 3 और 4 सितंबर को हुई बैठक में दरों को कम करने का फैसला लिया गया था।

और पढ़े  मानसून की चाल: देश में 14 फीसदी कम बारिश, पर जहां बरसा वहां आफत, जून से अगस्त तक कैसा रहा हाल?
  • Related Posts

    ब्रिक्स के लिए अब 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली, 14 सितंबर तक 24 घंटे निगरानी

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनडीएमसी ने पूरे तंत्र को 24 घंटे निगरानी मोड में डाल दिया है। 11 से 13 सितंबर…

    शिक्षक दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू का गुरुजनों के नाम संदेश, नई तकनीक और पढ़ाने के तरीकों पर कही ये बात

    शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अच्छा इंसान बनाने और उनका सही मार्गदर्शन…