Bird Flu: दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक..नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रशासन अलर्ट,226 सैंपल भेजे गए लैब

Spread the love

 

दिल्ली चिड़ियाघर में एवियन इन्फ्लुएंजा बर्ड फ्लू का मामला प्रकाश में आने के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन भी सर्तक हो गया है। पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्साधिकारियों और वन अधिकारियों को बीमारी की रोकथाम के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिए है। वहीं वेटलैंड, पोट्री फार्म से पक्षियों के नमूने एकत्र किए जा रहे है।

16 अगस्त को रामपुर में तीन स्थानों पर पोट्री फार्म में लिए गए नमूने में एवियन एन्फ्लूएन्जा की पुष्टि हुई थी। जिसके चलते सहारनपुर, मुज्जफरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं पीलीभीत जनपदों की सीमा सील कर दी गई थी। गौतमबुद्धनगर में पशुपालन विभाग ने जिले में पोट्री फार्म से नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब भेज गए। जिले में 16 पोट्री फार्म है। जिनमें 1 लाख 17 हजार पक्षी है। अब तक इन फार्म में 226 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे है। जांच में अभी तक जिले में कोई भी वर्ड फ्लू का मामला प्रकाश में नहीं आया है।

 

शुक्रवार को दिल्ली के चिडियाघर में दो पक्षियों के वर्ड फ्लू से मारने का मामला आने से प्रशासन सर्तक हो गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सभी पशु चिकित्साधिकारी, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए है कि गौतमबुद्धनगर दिल्ली से सटा है। जनपद से बहुत आबादी का दिल्ली आना जाना रहता है। बर्ड फ्लू एक संक्रामक एवं तेजी से फैलने वाली बीमारी है। बीमारी से बचाव एवं फैलाव से रोकने के लिए कार्रवाई की जरूरत है। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए है।

और पढ़े  दिल्ली मास्टर प्लान- 2047: घरों के बीच गोदाम, सड़कों पर माल और वाहनों का दबाव होगा खत्म

बर्ड फ्लू रोकने के लिए प्रोटोकाल
-बर्ड फ्लू को रोकने के लिए प्रोटोकॉल में पक्षियों से दूरी बनाना
-मृत या बीमार पक्षियों को न छूना
-उचित स्वच्छता बनाए रखना
-पोल्ट्री और अंडों को अच्छी तरह पकाना
-उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचना शामिल है।
-पोल्ट्री फार्मों को भी सुरक्षित और स्वच्छ रखना चाहिए
-पोल्ट्री को ढके हुए बाड़ों में रखना चाहिए या घर के अंदर रखना चाहिए।

दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्डफ्लू के मामले प्रकाश में आने के चलते दिल्ली के नजदीक होने के कारण गौतमबुद्धनगर में सर्तकता बढ़ा दी है। सभी पशुचिकित्साधिकारियों, वनाधिकारियों को बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए है। –डॉ. अरुण कुमार संचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गौतमबुद्धनगर


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love