गढ़वाल- हेमकुंड साहिब यात्रा पर निकले बाइक सवार की बस हादसे में मौत, दूसरा घायल, बदरीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा

षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवमूर्ति के पास  बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीर्थयात्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। देवप्रयाग कोतवाल प्रमोद बहुगुणा ने बताया कि  लुधियाना पंजाब से दो बाइक सवार युवक ऋषिकेश की ओर से हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए जा रहे थे।

 शिवमूर्ति के समीप पहुंचने पर  ऋषिकेश से बदरीनाथ की ओर जा रही एक बस की चपेट में आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया । जिससे युवक सीधे बस के टायर के नीचे  आ गया  और उसकी मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक बाइक से छिटककर दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कोतवाल प्रमोद बहुगुणा ने बताया कि मृतक की पहचान बलवीर सिंह 35 वर्ष पुत्र तरलोक सिंह, निवासी सुनेत, लुधियाना के रूप में हुई है। वहीं बाइक से छिटककर घायल हुए दूसरे युवक की पहचान कर्मजीत सिंह 33 वर्ष  पुत्र बलवीर सिंह, निवासी भिंड जारखड, लुधियाना के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक और घायल युवक को   बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया है। पुलिस द्वारा बस को अपने कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े  चंपावत: चंद राजाओं की राजधानी...विकास के पड़ाव तो दिखे, पर गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…