Bihar: मुफ्त में आइसक्रीम न देने पर दुकानदार के मुंह में मारी गोली,अपराधियों ने मार डाला

 

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात आइसक्रीम दुकानदार की हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि दुकानदार ने मुफ्त में आइसक्रीम देने से मना किया था। इतनी सी बात पर अपराधियों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिचछो पोखर के पास यह घटना हुई हैं। जो थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी जगह पर  सरधो निवासी विक्रम तांती के पुत्र दुखन तांती (22) को किसी पांडव यादव नामक युवक ने गोली मार दिया। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

वारदात उस समय हुई जब इस क्षेत्र में सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन को लेकर मेला लगा हुआ था। इस दौरान आरोपी पांडव यादव वहां पहुंचा, और दुखन से फ्री में आइसक्रीम मांगने लगा। जब दुखन ने देने से इनकार किया तो पांडव ने उसे मुंह में गोली मार दिया। आसपास के लोग फौरन घायल  को मायागंज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस  घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मां बोली- बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी
मृतक की मां सुमा देवी ने  रोते बिलखते हुए बताया कि मुझे सूचना मिली कि मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी किसी से कोई दुश्मनी और विवाद नहीं था। जब तक हम घटनास्थल पर पहुंचे, लोग उसे अस्पताल ले जा चुके थे।
लोगों ने कहा- नशेड़ी है आरोपी
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपित पांडव यादव नशे का सेवन करता है, वहीं  उसके पिता कपिल यादव भी नशेड़ी हैं। लोगों का कहना है कि पांडव रंगदारी मांगने आया होगा और जब दुखन ने उसे कुछ नहीं दिया तो उसने गोली मार दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। और जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार है। उसकी तलाश चल रही है। आसपस के थाने की मदद ली जा रही है।
और पढ़े  बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी
  • Related Posts

    बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    बिहार के वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के भुगतान के लिए अनुदानित…

    बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

    बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर…