Bihar: हिजाब विवाद पर C नीतीश कुमार को पाकिस्तानी आतंकी की धमकी, कहा- महिला से माफी मांगें, वरना…

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिजाब मामले में पाकिस्तान के चर्चित आतंकी शहजाद भट्टी ने धमकी दी है। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। भट्टी ने कहा कि सभी लोगों ने देखा होगा कि बिहार में क्या हुआ? किस तरह से एक बड़े पद पर बैठे शख्स ने एक मुस्लिम महिला के साथ ऐसा व्यवहार किया। भट्ठी ने कहा कि उस व्यक्ति के पास अभी समय है, वह उस महिला से माफी मांग लें। अगर आज माफी नहीं मांगी तो जिम्मेदार संस्थाओं को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। बाद में यह मत कहना कि चेतावनी नहीं दी गई थी। गैंगस्टर से आतंकी बने पाकिस्तान के कुख्यात की धमकी के बाद बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की टीम एक्टिव हो गई है टीम मामले की जांच कर रही है।

 

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री के सचिवालय ‘संवाद’ में आयुष डॉक्टरों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्त किए गए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। वहां लगभग 1,000 से अधिक नव नियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र देते वक्त ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महिला डॉक्टर के हिजाब को हटाने हटाने की कोशिश की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद सियासत शुुरू हो गई। विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीशकमार पर जमकर हमला बोला।मुस्लिम संगठनों ने इस घटना की निंदा की।

और पढ़े  Bihar: सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक...

 

जानिए कौन है गैंगस्टर से आतंकी बना शहजाद भट्टी

गैंगस्टर से आतंकी बना शहजाद भट्टी हवाला, सुपारी किलिंग, हथियार तस्करी और सोशल मीडिया पर खौफ फैलाने को जाना जाता है। आईएसआई का समर्थन मिलने के बाद इसने भारत में आतंक का जाल बिछाना शुरू किया है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान का रहने वाला शहजाद भट्टी पाकिस्तानी गैंगस्टर फारुख खोखर गैंग का हिस्सा था। वह दाउद इब्राहिम की तरह बड़ा नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। शुरुआत में यह हवाला, सुपारी किलिंग, हथियार तस्करी और सोशल मीडिया पर डर फैलाने के लिए जाना जाता था। इसी वजह से भारत के कुछ गैंगस्टर से भी इसके करीबी संबंध थे। लॉरेंस बिश्नोई भी इसका करीबी था। पहलगाम हमले के बाद लॉरेंस ने हाफिज सईद को धमकी दी तो शहजाद भट्टी को यह बात हज्म नहीं हुई। उसने लॉरेंस को धमकी दे दी। बताया जा रहा है कि फिलहाल लॉरेंस और शहजाद एक दूसे के खून के प्यासे हैं। लगातार शहजाद भट्टी भारत के खिलाफ आतंक फैलाने का काम कर रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक…

    Spread the love

    Spread the loveराज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन हर हाल में जीत दर्ज करना चाहती है। दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी दलों…


    Spread the love

    Bihar: ‘युवाओं के बाद बिहार से CM का भी पलायन’, नीतीश के राज्यसभा जाने पर PK का तंज

    Spread the love

    Spread the loveजन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सिर्फ बिहार से युवाओं का पलायन…


    Spread the love