Bihar: आज विधान परिषद् से इस्तीफा देंगे नीतीश,नितिन नवीन को विधायकी छोड़ने से पहले क्या कहा जानिए?

Spread the love

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अब तक जनता दल यूनाइटेड की ओर से इसको लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। विधानसभा अध्यक्ष को भी यह जानकारी नहीं है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा देंगे। संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना होगा।

 

इधर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधानसभा से विधायक नितिन नवीन भी आज अपना इस्तीफा देने पटना पहुंच सकते हैं। वह 29 मार्च या नहीं रविवार को ही इस्तीफा देने वाले थे विधानसभा से इसकी जानकारी भी दी गई विधानसभा अध्यक्ष भी दफ्तर में बैठ गए सारी तैयारी पूरी होने के बावजूद नितिन नवीन अचानक असम चले गए। आज संभावना है कि वह शाम 5:00 बजे से पहले विधानसभा पहुंचकर अपना त्यागपत्र सौंप दें।

इस्तीफा देने की बात कर नितिन नवीन ने और क्या कहा?
भाजप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा।

और पढ़े  Bihar- नौकरी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, बिन ब्याही लड़की बनी मां, अपनाने से किया इनकार

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 81.79% विद्यार्थी सफल, बेटियों ने फिर मारी बाजी

    Spread the love

    Spread the loveबिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB ) ने आज 29 मार्च, 2026 कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान…


    Spread the love

    Bihar- सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, बच्ची के काफिले में आने से हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveगुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिले नालंदा पहुंचे। इस दौरान उनके काफिले के सामने अचानक एक छोटी बच्ची के आ जाने…


    Spread the love