Bihar : मिनी मार्ट के मालिक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन अपराधियों ने शॉप के सामने ली जान

Spread the love

 

राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। यह मामला पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी अशुचक का है, जहां शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान तृष्णा मिनी मार्ट के मालिक विक्रम कुमार झा के रूप में की गई।

Bihar News : Bihar Police failed to control crime in patna ramkrishnanagar thana mini mart owner shot dead

विक्रम झा दरभंगा के लहेरियासराय के रहने वाले थे। वे पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहकर किराना दुकान चलाते हुए अपना जीवन यापन कर रहे थे। स्थानीय लोग घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए पटना NMCH लेकर गए, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ 2 सत्यकाम और आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। मृतक को कितनी गोलियां लगी हैं, यह अभी पुष्टि नहीं हुई है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़े  Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

लोग दहशत में, पुलिस के खिलाफ बन रहा माहौल
इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रम झा मिलनसार और बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भी भय और आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पटना में लगातार बढ़ रहे अपराधों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि राजधानी में अपराधी अब बेखौफ होकर हत्याएं कर रहे हैं, जबकि पुलिस की सक्रियता केवल कागजों तक सिमट कर रह गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्मों से फैल रही दुर्गंध के कारण 30 दिन के एक नवजात शिशु की गुरुवार…


    Spread the love

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love