Bihar: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद के भांजों के बीच गोलीबारी, 1 की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Spread the love

 

 

भागलपुर के नवगछिया में  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दोनों भांजे आपस में भिड़ गए। और मामूली विवाद के बाद दोनों भाइयों की ओर से गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी की घटना में विश्वजीत यादव की मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जयजीत यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों बचाने पहुंची मां को भी लगी गोली
बताया जा रहा है कि जगतपुर निवासी जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विश्वजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झगड़े के दौरान दोनों को बचाने पहुंची उनकी मां को भी गोली लग गई, जिनका इलाज भागलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

 

पानी को लेकर हुआ था दोनों भाइयों के बीच विवाद
घटना के तुरंत बाद घायल जयजीत यादव को भागलपुर में डॉ. एनके यादव के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से परिवार के लोग मर्माहत है। नवगछिया के  परवत्ता थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान फायरिंग हुई और दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के परिवार से जुड़े इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना दिया है, और सभी की नजरें अब पुलिस की जांच पर टिकी हैं।

और पढ़े  बिहार- नौकरी का सुनहरा मौका: 31 अगस्त को जॉब कैंप, 100 पदों पर सीधी भर्ती, 19,500 रुपये तक सैलरी

 

जानिए नवगछिया एसपी ने क्या क्या बातें कहीं
मामले में नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि आज सुबह करीब 7:30 बजे जगतपुर गांव में दो भाइयों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई। इस घटना में एक भाई घायल हो गया और दूसरा अस्पताल में मृत हो गया। मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि यह विवाद पानी की नल को लेकर हुआ, जो इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे पर गोली चला दी। दोनों व्यक्तियों की पहचान विश्वजीत और जयजीत के रूप में हुई है। त्वरित कार्रवाई की गई है, और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हमें जानकारी है कि ये दोनों व्यक्ति एक केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार हैं।”


Spread the love
  • Related Posts

    बिहार: मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।…


    Spread the love

    बिहार- नौकरी का सुनहरा मौका: 31 अगस्त को जॉब कैंप, 100 पदों पर सीधी भर्ती, 19,500 रुपये तक सैलरी

    Spread the love

    Spread the loveनालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला नियोजनालय,…


    Spread the love