Bihar: अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पीके गन हाउस समेत आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी

Spread the love

नालंदा जिले में आज तड़के सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया। लहेरी थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित ‘पीके गन हाउस’ में सुबह से ही एनआईए और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम छापेमारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पिछले तीन घंटे से अधिक समय से सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की टीम नालंदा में कुल आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, स्मगलिंग और संदिग्ध धंधेबाजों के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की जा रही है।

100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम गठित
इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए जिला स्तर पर 100 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। टीम ने सुबह-सुबह ही चिन्हित ठिकानों की घेराबंदी कर ली, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच किसी भी बाहरी व्यक्ति को छापेमारी स्थल के पास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

स्थानीय पुलिस को नहीं मिली जानकारी
छापेमारी की गोपनीयता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय थाने को भी इस मिशन के मुख्य उद्देश्य की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि वरीय अधिकारियों के माध्यम से एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसके आलोक में उनके थाने से दो पुलिस अधिकारियों को रेड में शामिल होने के लिए भेजा गया है। हालांकि, यह रेड किसके नेतृत्व में और किस सटीक कारण से की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है।

फिलहाल ‘पीके गन हाउस’ के भीतर दस्तावेजों और स्टॉक की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच टीम का कोई भी सदस्य अभी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस छापेमारी के तार किसी बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

और पढ़े  बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर…


    Spread the love

    Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने…


    Spread the love