Rudraprayag: उपचुनाव…बजीरा जिला पंचायत सीट पर BJP समर्थित नीता बुटोला की बड़ी जीत

 

 

रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड के अंतर्गत बजीरा न्याय पंचायत वार्ड संख्या आठ की रिक्त जिला पंचायत सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीता बुटोला ने बड़ी जीत हासिल की। नीता बुटोला ने कांग्रेस समर्थित नीलम बुटोला को 1111 मतों के बड़े अंतर से हराया। यह सीट पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन के बाद रिक्त हुई थी।

नीता बुटोला को 2532 मत, जबकि नीलम बुटोला को 1421 मत प्राप्त हुए। पिछली त्रिस्तरीय चुनाव में हार के बाद यह जीत नीता बुटोला के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाया। रिटर्निंग ऑफिसर खुशवंत सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

बजीरा वार्ड की इस जीत के साथ रुद्रप्रयाग जिला पंचायत में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है। पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को 09-09 मत मिले थे, जिसके बाद यह सीट बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। अब इस उपचुनाव के परिणाम ने भाजपा को जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत दिला दिया है।

और पढ़े  उत्तराखंड SIR: आपके वोट पर हुई फर्जी आपत्ति तो दर्ज करा सकते हैं प्राथमिकी, आयोग ने खोला विकल्प
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…