BIG NEWS- जयपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, रिंग रोड से बेकाबू कार गिरी, 2 परिवारों के 7 लोगों की मौत

 

राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एक कार रिंग रोड से अनियंत्रित होकर करीब 16 फीट नीचे अंडरपास में भरे पानी में जा गिरी। कार में सवार दो परिवार हरिद्वार से लौट रहे थे।

रविवार दोपहर हादसे की जानकारी तब सामने आई जब स्थानीय लोगों ने अंडरपास में पानी में डूबी हुई कार देखी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि पूरे इलाके में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  राजस्थान: न्यायिक परिसरों में खुलेंगे शिशु गृह, HC प्रशासन ने दिए निर्देश
  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…