बिग न्यूज़ – महीने के पहले दिन सिलेंडर के दामों में आई भारी गिरावट, अब देने होंगे आपको इतने रुपये.

Spread the love

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडरों की कीमतों में 198 रुपये की भारी गिरावट की गई है। यह आदेश एक जुलाई से प्रभावी हो गया है। इससे उपभोक्ताओं को भारी राहत मिलेगी। कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी वे यथावत रहेंगी। नई दरें आज एक जुलाई 2022 से प्रभावी हो गई हैं।

उपभोक्ताओं को कॉमर्शियल सिलेंडरों के लिए पहले जहां 2,219 रुपये चुकाने पड़ते थे, वहीं अब इसके लिए उन्हें 198 रुपये कम देने होंगे। 19 किग्रा के सिलेंडर के लिए अब उपभोक्ताओं को 2,021 रुपये देने होंगे। हर महीने के पहले दिन कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं, जो कि सीधे आम जनता की जेब पर असर डालते हैं। इन बदलावों से या तो बोझ बढ़ जाता है या फिर कुछ राहत मिलती है।

इससे पहले एक जून को भी गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। तब कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 135 रुपये प्रति सिलेंडर घटाई थी। जिसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 2219 रुपये हो गई थी।


Spread the love
और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट या फिर बढ़ेगी तारीख? जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज जारी होने की पूरी संभावना है। चूंकि बोर्ड ने 19 मार्च को कहा था कि वह 10वीं के नतीजे 23 मार्च…


    Spread the love

    आज संसद में अहम विधेयक पेश करेंगे अमित शाह,लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल

    Spread the love

    Spread the loveईद और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ-साथ शनिवार-रविवार के लंबे अवकाश के बाद संसद के बजट सत्र की कार्यवाही आज फिर शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *