बड़ी खबर- आशा ताई अलविदा: नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले,92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस,सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

माम फिल्मी गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उन्होंने 92 साल की उम्र में आज रविवार 12 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमर उजाला से बातचीत में आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की है। गायिका का जाना सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। फैंस गमगीन हैं। सिनेमाई दुनिया में शोक है।

 

आशा भोसले की सेहत की बात करें तो उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में चला. वहीं आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर दी थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मेरी दादी आशा भोसले बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे.”

आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है. उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं. उन्होंने गजल, भजन, पॉप और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जादू बिखेरा.  उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए. उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी की जाती है.


Spread the love
  • Related Posts

    धुरंधर 2- 10वें दिन भी सरपट दौड़ी ‘धुरंधर द रिवेंज’, तोड़ डाला अपने ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड

    Spread the love

    Spread the loveफिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। कल शुक्रवार को नौवें दिन इस फिल्म ने 700 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी।…


    Spread the love

    धुरंधर 2- आठवें दिन भी ‘धुरंधर 2’ ने जमकर छापे नोट ‘जवान’ के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

    Spread the love

    Spread the loveफिल्म ‘धुरंधर 2- द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही है। सात दिनों में यह वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस…


    Spread the love