परीक्षा के बीच कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ‘यह मजाक नहीं है…स्कूल में पॉवरफुल बम प्लांट है’ मचा हड़कंप।।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई स्कूलों को शुक्रवार को धमकी भरा मेल मिला है। इस मेल में लिखा हुआ है कि, स्कूल में बम प्लांट किया गया है। इसके बाद स्कूल स्टाफ, बच्चों व अभिभावकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है। जिन स्कूलों को मेल भेजा गया है, वहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, यह धमकी भरा मेल किसकी ओर से भेजा गया है, इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि मेल में लिखा हुआ था कि, “यह मजाक नहीं है, यह बिल्कुल भी मजाक नहीं है। स्कूल में एक पॉवरफुल बम प्लांट किया गया है। जल्दी से पुलिस बुलाओ। अब तुम्हारी और सैंकड़ों लोगों की जान जा सकती है। अब सबकुछ तुम्हारे हाथ में है।”
पुलिस के मुताबिक, जिन स्कूलों में मेल भेजा गया है वहां परीक्षाएं चल रही थीं। यह मेल सुबह करीब 11 बजे आया। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि, स्कूलों को खाली करा लिया गया है। वहां बम निरोधक दस्ते के द्वारा तलाशी की जा रही है

और पढ़े  महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…