बड़ा फैसला, बदरी केदार समेत बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन

बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा। बीकेटीसी की ओर से आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, बदरीनाथ, केदारनाथ धाम समेत मंदिर समिति के अधीनस्थ सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके लिए मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा, देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोपरि है। केदार खंड से लेकर मानस खंड तक स्थापित मंदिर शृंखला में परंपरागत रूप से गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है, लेकिन गैर भाजपा सरकारों के समय परंपराओं का उल्लंघन होता रहा है। परंपराओं का विधिवत अनुपालन सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई स्वागत योग्य है। यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

प्रदेश में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार समेत यूसीसी लागू होने, कठोर नकल कानून सहित, अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश से जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि की पवित्रता एवं परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इसके लिए मंदिर समिति प्रभावी कदम उठाने जा रही है।

और पढ़े  मसूरी: शिव प्रसाद चमोली को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित
  • Related Posts

    रुड़की: लक्सर में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक समेत तीन घायल

    लक्सर में देर रात बालावाली तिराहे पर खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लक्सर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट…

    इबोला: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रभावित देशों से आए यात्रियों से संपर्क टूटने पर देनी होगी सूचना

    डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और अफ्रीकी देशों से आने वाले पर्यटकों की जिले स्तर पर निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को उनके नाम-पता और मोबाइल नंबर का लेखा-जोखा रखना होगा।…