बड़ी साजिश नाकाम: पंजाब अटारी सीमा बॉर्डर पर 900 ग्राम RDX पकड़ा गया,ट्रक से लाया जा रहा था चालक हिरासत में

पंजाब में अटारी सीमा पर अफगानिस्तान से बुधवार को आए एक ट्रक की जांच के दौरान उसके अंदर 900 ग्राम आरडीएक्स मिला है। यह ट्रक बुधवार सुबह पाकिस्तान से होते ड्राई फ्रूट के अन्य ट्रकों के साथ अटारी सीमा पर पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों को इस ट्रक की स्कैनिंग के दौरान इसमें विस्फोटक पदार्थ होने के संकेत मिले। जांच करने पर 900 ग्राम आरडीएक्स मिला। इसके बाद ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कस्टम अधिकारी अन्य ट्रकों की जांच में जुटे हैं।

<strong>बड़ी साजिश नाकाम: पंजाब अटारी सीमा बॉर्डर पर 900 ग्राम RDX पकड़ा गया,ट्रक से लाया जा रहा था चालक हिरासत में</strong>

बोलेरो में बम लगाने का मामला भी आया सामने
अमृतसर में ही सोमवार-मंगलवार की देर रात पॉश कालोनी रंजीत एवेन्यू के सी ब्लॉक में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने सीआईए स्टाफ के सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह के घर के बाहर खड़ी उनकी बोलेरो गाड़ी में आईईडी लगा दी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। इसका खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस अधिकारी की गाड़ी को धोने के लिए लड़के ने गाड़ी के नीचे लगा कुछ देखा।

लड़के ने पुलिस अधिकारी को सूचित किया तो तुरंत बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों को गाड़ी से दूर करने के बाद बम निरोधक दस्ते के जवानों ने आईईडी को गाड़ी से अलग कर दूर सुनसान इलाके में रखा। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। दो नकाबपोश ने यह साजिश रची थी। दोनों विदेश भागने की फिराक में थे। मगर पंजाब पुलिस ने उन्हें दिल्ली से धर दबोचा है।

और पढ़े  पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा एलान: रूस से अमेरिका पहुंचेगा 3 लाख टन डीजल, क्या है वजह?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…