भीमताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही– बेल पाकर 03 वर्षों से फरार वारंटी बिहार से गिरफ्तार

रिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालयों से जारी आदेशों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने एवं अधिक से अधिक वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में *श्री जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल* के मार्गदर्शन एवं *श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली* के पर्यवेक्षण में, *श्री संजीत राठौड़, थानाध्यक्ष थाना भीमताल* के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा एक *बड़ी सफलता हासिल की गई।*

पुलिस टीम ने विशेष सत्र परीक्षण संख्या 76/2022 से संबंधित *वारण्टी अभियुक्त अरविन्द साह पुत्र शिवनाथ साह* निवासी ग्राम भरपटिया, थाना मनुवा फुलचोक, जिला बेतिया, पश्चिमी चम्पारण (बिहार)
को दिनांक 30.09.2025 को *बिहार से गिरफ्तार* किया। अभियुक्त पिछले *03 वर्षों से फरार चल रहा था* तथा माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।

अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की धीमी रफ्तार, गर्मी दिखाने लगी तेवर, दून में बढ़ा तापमान, आज बारिश के आसार
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…