देवप्रयाग- बड़ा हादसा: तोता घाटी में बस के ब्रेक फेल, सवार थे 39 लोग, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Spread the love

षिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल टल गया। कर्णप्रयाग से हरिद्वार जा रही जीएमओयू की एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को गहरी खाई में गिरने से बचाने के लिए सड़क किनारे बने पिलर से टकरा दिया, जिससे बस रुक गई। इस साहसिक निर्णय से बस में सवार सभी 39 यात्रियों की जान बच गई।

 

कर्णप्रयाग के सुंदर गांव निवासी बस चालक जयंती प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद ने बताया कि तोता घाटी की ढलान पर अचानक गाड़ी के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि बस की रफ्तार को कम करने के लिए उन्होंने कई बार सड़क किनारे पड़ी मिट्टी और पत्थरों पर टायर चढ़ाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन ढलान तेज होने के कारण बस नहीं रुकी। सामने मौत को देख उन्होंने साहस दिखाया और बस को सड़क किनारे बने सुरक्षा पिलर्स से भिड़ा दिया। यदि बस पिलर से न टकराती तो वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर सकती थी। तोता घाटी का यह क्षेत्र दुर्घटना के लिहाज से पूर्व में भी अति संवेदनशील रहा है।

बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर के कारण बस में सवार पांच यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश भेज दिया गया है। बस में सवार शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य वाहनों के माध्यम से उनको गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

और पढ़े  चारधाम यात्रा- खाद्य विभाग ने कसी कमर, सिलिंडरों की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए केंद्र से किया जाएगा अनुरोध

Spread the love
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love