बड़ा हादसा: बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से हुआ बड़ा हादसा,25 से ज्यादा लोग गिरे अंदर

बड़ा हादसा: बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से हुआ बड़ा हादसा,25 से ज्यादा लोग गिरे अंदर

इंदौर में रामनवमी पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में जा गिरे। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं। अब तक दस लोगों को निकाला जा चुका है।

दरअसल, मंदिर में ही एक बाउड़ी है, जिसकी छत धंस गई। उस समय मंदिर में हवन चल रहा था। लोग छज्जे पर बैठे थे। इस दौरान ऊपर की जमीन धंस गई। हवन की वजह से भीड़ भी अधिक थी। इस वजह से 25 से अधिक लोगों की गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। राहत की बात यह है कि स्थानीय लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और करीब दस लोगों को बाहर निकाल लिया।

अब तक पांच लोगों को बाहर निकाला। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। मंदिर से सभी श्रद्धालुओं को बाहर कर दिया गया है। एंबुलेंस भी पहुंच गई है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि जो लोग बाउडी में गिरे हैं, उनकी स्थिति कैसी है। उन्हें रस्सी से खींचकर बाहर निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है।

और पढ़े  डीजल निर्यात पर रोक लगा सकता है अमेरिका: ट्रंप ने किया समर्थन, दुनिया भर में बढ़ सकती है ईंधन की कीमतें
  • Related Posts

    अमेरिकी एफ-35 के पुर्जे हांगकांग कैसे पहुंचे?: पेंटागन ने शुरू की जांच, चीन के हाथ लगने की खबर से बढ़ी चिंता

    अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों में शामिल एफ-35 के कुछ पुर्जों के हांगकांग पहुंचने के बाद पेंटागन ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये पुर्जे ऑस्ट्रेलिया…

    जोधपुर में अग्निकांड: केमिकल फैक्टरी में आग लगने से कई हताहत, 14 घायल अस्पताल में भर्ती

    बासनी स्थित गणेश कॉलोनी की एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम लगी आग बुझाने के दौरान अचानक हुए जोरदार विस्फोट ने बड़ा हादसा कर दिया। फैक्ट्री में रखा केमिकल का…